BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2022 || इंटर का 26 फरवरी और मैट्रिक का पांच मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन || बिहार बोर्ड का वी और वी का रिजल्ट कब आएगा || Bihar board latest updates 2022
BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2022: इंटर का 26 फरवरी और मैट्रिक का पांच मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन
इंटरमीडिएट का 26 फरवरी से और मैट्रिक का
मूल्यांकन पांच मार्च से शुरू किया जायेगा। इसके लिए मूल्यांकन केंद्र निर्धारित
कर दिया गया है। बिहार बोर्ड की मानें तो इंटर मूल्यांकन आठ मार्च तक चलेगा। वहीं
मैट्रिक का मूल्यांकन 17 मार्च तक चलेगा। मूल्यांकन हर दिन सुबह दस बजे से शुरू होगा। 9.30 बजे सभी परीक्षकों को मूल्यांकन
केंद्र में प्रवेश कर जाना है। इंटर मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को 25 फरवरी को योगदान करना होगा।
मैट्रिक मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को चार मार्च को योगदान कर देना है।
ज्ञात हो
कि 14 फरवरी को इंटर परीक्षा समाप्त हो जायेगी। वहीं मैट्रिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक चलेगी। समय से रिजल्ट
प्रकाशित हो सके, इसके लिए
मूल्यांकन कार्य शुरू हो जायेगा। बिहार बोर्ड की मानें तो मार्च में इंटर और
अप्रैल पहले सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। बिहार बोर्ड
द्वारा पिछले तीन सालों से मार्च में ही इंटर की रिजल्ट जारी किया जाता है, जिससे छात्र को आगे की पढ़ाई के
लिए समय मिल सके।
250 तक परीक्षक होंगे एक मूल्यांकन
केंद्र पर: हर मूल्यांकन केंद्र पर सौ से 250 के बीच परीक्षकों को मूल्यांकन
कार्य में लगाया गया है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका पहुंचाने का
काम शुरू हो चुका है। बोर्ड की मानें तो विषयवार मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
हर केंद्र पर छह कंप्यूटर और 13 कंप्यूटर जानकार होंगे: बोर्ड द्वारा सभी मूल्यांकन
केंद्रों पर छह-छह कंप्यूटर लगाये गये हैं। मूल्यांकन के बाद हर दिन कंप्यूटर से
अंकों को अपलोड किया जायेगा। इससे मूल्यांकन के साथ-साथ रिजल्ट भी तैयार होता
रहेगा। बोर्ड की मानें तो किसी भी मूल्यांकन केंद्र पर कंप्यूटर की कमी ना हो, इसके लिए स्कूल में रखा गया
कंप्यूटर आदि का इस्तेमाल किया जायेगा। बोर्ड की मानें तो हर केंद्र पर छह
कंप्यूटर और 13 कंप्यूटर जानकार रखे जाएंगे
Post a Comment